फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दूसरे युवक से बातचीत के शक में दिया घटना को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर/बसखारी। बसखारी क्षेत्र के शुकुलबाजार कसदहां स्थित होटल वरद इंटरनेशनल में हुई युवती की हत्या के पीछे की वजह दूसरे युवक से बातचीत बताई जा रही है। इसी शक में युवक ने वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है, जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

हंसवर के गोकुलपुर निवासी कुलदीप गौड़ (26) मुंबई में रहकर नौकरी करता है। करीब तीन दिन पहले वापस लौटा था। करीब तीन वर्ष पहले प्रिया अपने किसी रिश्तेदार के घर गोकुलपुर आई थी, जहां उसकी मुलाकात कुलदीप से हुई थी। इसी के बाद से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने वापस आने के बाद युवती से संपर्क किया और बृहस्पतिवार को दोनों के बीच मिलने की सहमति बनी। युवती बीए की छात्रा थी और अपने घर से कॉलेज के लिए कहकर निकली थी, लेकिन वह सीधे होटल पहुंच गई थी। पिछले दो दिनों से दोनों के मध्य किसी बात को लेकर विवाद होने की भी बात सामने आ रही है। होटल पहुंचने के बाद भी दोनों के मध्य काफी कहासुनी हुई थी।
पुलिस ने बसखारी सीएचसी पहुंचने पर युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे शक था कि युवती किसी और से भी बातचीत करती थी। इसी बात पर कहासुनी होने पर पहले युवती की हत्या की फिर स्वयं विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। मृतका के परिवार में माता-पिता के अलावा भाई विशाल व एक बहन भी है। विशाल की शादी तय हो चुकी है और आठ जून को सगाई होनी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, युवक के परिवार में एक बड़ा व एक छोटा भाई है। माता व पिता लक्ष्मीनारायण इस घटना के बाद से सदमे में हैं। एसपी प्राची सिंह ने घटनास्थल होटल और थाने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। साथ ही निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें