फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चरम पर गर्मी का सितम, दिन-रात तड़पा रहा तापमान

Fri, 13 Jun 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
सूर्यदेव की  तपिश से बचने के लिए चेहरे पर दुपट्टा पहन जाती महिला।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जून की तपती दोपहर और उमस भरी गर्मी का सितम लगातार जारी है। न दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात में सुकून। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद अचानक मौसम बदलने के बाद कुछ देर के लिए आसमान में बादल छाए और तेज हवा चली, लेकिन बाद में फिर हालात जस के तस हो गए। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में राहत मिल सकती है। रविवार से बारिश होने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 41.1 और न्यूनतम तापमान 31.2 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। इस बीच हवा की रफ्तार थमी रहने से उमस भरी गर्मी का असर बना रहा। तपिश इस कदर हावी रही कि सुबह नौ बजे से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा। 10 बजे तक सड़कों पर निकलना चुनौती बन गया। बाजारों में दोपहर के वक्त ग्राहक ना के बराबर नजर आए। गर्मी का असर रहा कि हल्के और ढीले कपड़े पहनने के बावजूद शरीर से पसीना लगातार बहता नजर आया।
विज्ञापन

वहीं, दिन की तपिश के बाद रात में भी लोगों को राहत नहीं मिली। उमस ने लोगों को पंखे-कूलर की हवा में भी चैन नहीं लेने दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें