फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चेयरमैन व सभासद के मामले में पांच नवंबर को होगी सुनवाई

Sat, 25 Oct 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के चेयरमैन ओमकार गुप्ता पर सभासद विनोद भारती की ओर से दर्ज कराए गए मारपीट के मामले में अब पांच नवंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के वार्ड संख्या तीन मुजफ्फरनगर के सभासद विनोद भारती ने 28 दिसंबर 2023 को चेयरमैन ओमकार गुप्ता पर बोर्ड बैठक के दौरान मारपीट का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने मारपीट व एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया था और चार्जशीट न्यायालय में प्रस्तुत कर दी थी। मामला विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट कोर्ट में विचाराधीन है। बीते चार अक्तूबर को मामले में फैसला आना था, लेकिन बचाव पक्ष की ओर से समय मांगा गया था। 15 अक्तूबर को दोनों पक्षों ने लिखित बहस दाखिल की थी। प्रकरण में शुक्रवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण अब पांच नवंबर को अग्रिम सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें