फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: संदीप की मौत से मातम में बदलीं घर की खुशियां

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर विलाप करतीं सिपाही संदीप की पत्नी रंजना को समझातीं महिला थानाध्यक्ष व अन्य।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही संदीप कुमार (30) की मौत की खबर से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। रामप्यारे के परिवार में दो बेटियों के बाद संदीप इकलौते बेटे थे। करीब ढाई साल पहले उनका विवाह रंजना से हुआ था और छह माह की बेटी है। पत्नी रंजना पहले यहीं पर साथ रहती थीं, लेकिन बेटी का जन्म होने के पहले संदीप ने देखभाल के लिए पत्नी व बेटी को अपने घर पर छोड़ दिया था। इसके बाद से वह मऊ में ही रह रही थीं।
विज्ञापन

संदीप की छोटी बहन की अक्तूबर में शादी तय है, जिसकी तैयारियां परिवार ने शुरू कर दी थीं। पत्नी व बेटी से मिलने और बहन की शादी की तैयारियों के लिए संदीप अपने घर भी गए थे। शुक्रवार सुबह संदीप की मौत की खबर मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पत्नी, मां और बहनों समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

भाई के हाथों विदा होने का सपना रह गया अधूरा

संदीप क घर में होने वाली शादी को लेकर परिवार उत्साहित था, लेकिन संदीप की मौत से सारी खुशियां गम में बदल गईं। जिस भाई को बहन की शादी में जिम्मेदारियां निभानी थीं, अब उसी की मौत ने पूरे परिवार को तोड़ दिया। बहन का भाई के हाथों विदा होने का सपना भी अधूरा रह गया।
विज्ञापन


मोबाइल लॉक, जांच के बाद खुलेगा राज
इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि संदीप का मोबाइल फोन लॉक मिला है। पुलिस मोबाइल को खुलवाकर उसकी जांच करेगी। इसके जरिये यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि घटना से पहले उन्होंने किससे बातचीत की थी और उनके संपर्क में कौन लोग थे। पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें