फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पटाखे की चपेट में आए दूल्हे के भाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मालीपुर में बरात की विदाई के लिए फोड़े गए पटाखे की चपेट में आने से रविवार को दूल्हे का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले जिला अस्पताल फिर मेडिकल कॉलेज बहराइच ले जाया गया। वहीं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही बरात की खुशियां मातम में बदल गईं और बरात भी नहीं जा सकी।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक 11 मई को मालीपुर के रामपुर दुबे से विजय कुमार की बरात जलालपुर के निजामपुर गांव में बारात जाने के लिए तैयारी चल रही थी। डीजे की धुन पर सभी नाच रहे थे। इसी बीच आतिशबाजी शुरू कर दी गई। एक पटाखा दूल्हे के छोटे भाई सतीश के ऊपर गिर गया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घर वाले उसे लेकर आनन फानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालात गंभीर देख राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दपुर रेफर कर दिया है। वहां उसकी मौत हो गई।
देखते ही देखते शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और बरात नहीं जा सकी। देर रात दूल्हे और उसके घर के पांच लोग दुल्हन के घर पहुंचे। सिंदूरदान करके रात में ही दुल्हन को लेकर घर वापस लौट आए। सोमवार को युवक का पोस्टमाॅर्टम होने के बाद गांव के निकट दाहसंस्कार कर दिया गया। एसओ स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें