फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़े लिखों को जिता कर बनाएंगे गांव की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन की उल्टी गिनती शुरू होने के साथ ही चुनावी सरगर्मी जोर पकड़ने लगी है। जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा और किसके हाथ लगेगी मायूसी, इसे लेकर चर्चा का दौर हर गली नुक्कड़ से लेकर खेत खलिहान तक चल रहा है। गुरुवार को अमर उजाला टीम जहांगीरगंज विकास खंड के तेंदुआई कला पहुंची, तो गांव के लोग सुरेंद्र यादव के घर के बाहर चुनावी चर्चा में मुशगूल दिखे।
विज्ञापन

गांव की सरकार कैसी हो, इसे लेकर सभी इस बात पर एकमत दिखे कि भईया ई बार हम सभी पढ़े लिखों को जिता कर ही गांव की सरकार बनाएंगे। पढ़े लिखे व युवा वर्ग के योग्य प्रत्याशी चुने जाने से गांव के चौतरफा विकास के साथ ही शिक्षा के नए संसाधनों का भी विस्तार होगा। गांव के बुर्जुग वोटरों का कहना था कि जो भी जीत हासिल करें उसे गांव की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता पर दूर कराने का संकल्प लेना होगा। इसके लिए सभी को एकजुट होकर जाति धर्म से ऊपर उठकर मतदान करना होगा।
ग्राम पंचायत तेंदुआईकला
सभी की शिक्षा पर होगा ध्यान
शकुंतला यादव ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें शासन द्वारा संचालित ग्रामीण आजीविका मिशन से जोडना उनका मुख्य उद्देश्य होगा। बालिका शिक्षा पर भी पूरा जोर रहेगा। सभी शिक्षित हों, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। यदि शत प्रतिशत साक्षरता होगी, तो गांव का विकास तेजी से होगा।
विज्ञापन

विकास को दी जाएगी प्राथमिकता
सावित्री यादव ने कहा कि गांव का विकास उनके एजेंडे में मुख्य रूप से शामिल है। यदि गांव विकास करेगा, तो देश भी तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। गांव में एक स्वच्छ व स्वस्थ माहौल बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
ग्राम पंचायत चोरमरा कमालपुर
दूर होगा पेयजल संकट
दीपमाला सिंह ने कहा कि गांव में पेयजल व प्रकाश की बड़ी समस्या है। पेयजल समस्या दूर करने के लिए स्वच्छ पेयजल योजना के तहत ओवरहेड टैंक का निर्माण कराकर उससे प्रत्येक घर को जोडने का कार्य करेंगे। इसके अलावा प्रकाश व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए बड़ी संख्या में स्ट्रीट लाइट लगवाएंगे।
योजनाओं का दिलाएंगे लाभ
मीरा सिंह ने कहा कि महिलाओं के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं का बढ़ चढ़कर लाभ मिले, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। गांव को कुपोषणमुक्त करने के लिए भी सभी जरूरी कदम उठाएंगे। आंगनबाड़ी केंद्र व एएनएम सेंटरों पर योजनाओं का शत प्रतिशत संचालन भी प्राथमिकता में होगा।
ग्राम पंचायत कल्यानपुर
होगा चहुमुखी विकास
लालमणि गौड़ ने कहा कि गांव का चहुंमुखी विकास करना मेरा सपना है। चारों तरफ खुशहाली हो, इसके लिए सभी संभव कदम उठाए जाएंगे। गांव में जलनिकासी की बड़ी समस्या है। इसे दूर करने के लिए न सिर्फ क्षतिग्रस्त नालियों को दुरुस्त कराएंगे, बल्कि नई नालियों का भी निर्माण भी होगा।
स्पीडअप होंगे विकास कार्य
शैलेंद्र कन्नौजिया ने कहा कि गांव में विभिन्न विकास कार्य कराने के साथ ही परिषदीय विद्यालय की दशा व दिशा सुधारने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे। परिषदीय विद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके, इसके लिए पूरी गंभीरता दिखाई जाएगी।
ग्राम पंचायत लखनडीह
बगैर भेदभाव मिलेगा पात्रों को लाभ
पतिराम यादव ने कहा कि गांव को हरा भरा रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगवाएंगे। साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान देंगे। गांव को प्रदूषणमुक्त बनाने को भी सभी जरूरी कदम उठाएं जाएंगे। जीत हासिल होने पर सभी के सुख दुख में बराबरी की भागीदारी करेंगे।
दूर होगा आवागमन संकट
रवींद्र यादव ने कहा कि गांव में आवागमन की बड़ी समस्या है। इसे दूर कराने के लिए संपर्क मार्ग का निर्माण कराने के साथ ही गांव की गलियों को सीसी करेंगे। तालाब के सौंदर्यीकरण के साथ ही पेयजल, प्रकाश, जलभराव जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें