फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: प्रेमिका के हत्यारोपी को इलाज के बाद भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी। बसखारी इलाके में होटल में 21 मई को युवती की हत्या के मामले में आरोपी कुलदीप को मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद बुधवार सुबह पुलिस अभिरक्षा में लिया गया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

वरद होटल के एक कमरे में आरोपी कुलदीप गौड़ निवासी गोकुलपुर ने अपनी प्रेमिका बसखारी के बरौंचा गांव की प्रिया की हत्या कर दी थी। बसखारी पुलिस को कमरे में युवती मृत अवस्था में और आरोपी युवक बेसुध हालत में मिला था। दोनों को तत्काल अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया था। आरोपी के विषाक्त पदार्थ का सेवन करने के कारण राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में चल रहा था।
हालत में सुधार होने के बाद बुधवार सुबह मेडिकल कॉलेज से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अपनी प्रेमिका द्वारा धोखा दिए जाने का शक था, जिसके चलते उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। थाना प्रभारी सुनील पांडेय ने बताया कि आरोपी को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें