फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसखारी के पश्चिमी छोर तक बनेगी फोरलेन सड़क

Wed, 24 Aug 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
नेशनल हाईवे
विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा फैजाबाद से बसखारी तक फोरलेन मार्ग का निर्माण बाजार के पश्चिमी छोर तक ही बनेगा। यह जानकारी मिलने के बाद बाजारवासियों ने राहत की सांस ली है। ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों में आशंका थी कि यदि इस मार्ग का निर्माण बाजार के पूर्वी छोर तक हुआ तो बाजारवासियों का काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन


 प्रदेश सरकार ने बीते दिनों यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के लिए फैजाबाद से बसखारी तक के मार्ग को फोर लेन कराने की घोषणा की थी। इससे एक तरफ जहां आम लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई, वहीं बाजारवासियों में यह आशंका व्याप्त हो गई कि कहीं मार्ग का  चौड़ीकरण बाजार के पूर्वी छोर तक न हो।

दरअसल अधिक चौड़ाई में सड़क बनने के चलते बाजार की अधिकांश दुकानें नष्ट हो जाती। इससे कई व्यापारियों का करोड़ों का नुकसान होने का अनुमान था। इसे लेकर परेशान व्यापारियों ने बीते दिनों लोक निर्माण विभाग से जन सूचना अधिकार के तहत सूचना मांगी थी।
विज्ञापन


व्यापारियों द्वारा मांगी गई जन सूचना में बताया गया कि एनएच का निर्माण बसखारी बाजार के पश्चिमी छोर तक ही होगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा यह जानकारी देने के बाद बाजारवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनका मानना है कि सिर्फ पश्चिमी छोर तक ही मार्ग निर्माण होने से बाजार की रौनक समाप्त होने से बच सकेगी।

व्यापारी अनिल जायसवाल, समी कपूर, संजय सोनी, अशोक अग्रवाल व ईश्चंद्र आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि बसखारी बाजार प्रमुख रूप से अकबरपुर आजमगढ़ मार्ग पर ही बसी है। ऐसे में यदि मुख्य बाजार के बीच से मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाता तो इससे काफी नुकसान व्यापारियों को पहुंचता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें