फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पूर्व विधायक ने गांव-गांव पहुंचकर सुनीं जनसमस्याएं

Sat, 03 Jan 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। पूर्व विधायक व अनुसूचित जाति जनजाति आयोग की सदस्य अनीता कमल ने शनिवार को क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर पोखार भिट्टा, कठवत कोल, राजेसुल्तानपुर बिजली पंडौली समेत लगभग आधा दर्जन गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया।
विज्ञापन

उन्होंने कन्या सुमंगला योजना, मुफ्त गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुफ्त राशन, शौचालय निर्माण और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे आम लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। कठवत कोल में सड़क किनारे गोभी की खेती कर रहे किसान को देखकर फसल के बारे में जानकारी ली।
पूर्व विधायक ने भरोसा दिलाया कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय कर शीघ्र कार्रवाई कराई जाएगी। इस दौरान अरविंद उपाध्याय, विनोद तिवारी, विवेक सिंह, अवधेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें