फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दीपोत्सव से बिखरी श्रवणक्षेत्र धाम में अनुपम छटा

Sun, 15 Dec 2024 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
श्रवणक्षेत्र में आयोजित दीपोत्सव में जलाए गए दीप। 
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। पवित्र श्रवण क्षेत्र धाम शनिवार शाम डेढ़ लाख दीपों से जगमग हो उठा। तमसा नदी का तट सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम के बीच दीपों की जगमगाहट से अलौकिक छटा बिखेर रहा था। इस पल का गवाह बनने के लिए बड़ी तादाद में लोग आतुर दिखे।
विज्ञापन

श्रवण क्षेत्र धाम शनिवार को बड़े आयोजन का गवाह बना। यहां शाम के समय दो दिवसीय दीपोत्सव की भव्य शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, संरक्षक व एमएलसी हरिओम पांडेय और श्रवण क्षेत्र महोत्सव न्यास अध्यक्ष अनुपम पांडेय ने बीजेपी जिलाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी, बीजेपी के अयोध्या जिला प्रभारी डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, राम प्रकाश यादव, एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त, एसडीएम सदर सौरभ शुक्ल, कटेहरी ब्लॉक प्रमुख मौसम वर्मा आदि के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
श्रवण क्षेत्र न्यास, संस्कार भारती और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने मोर्चा संभाल रखा था। इसमें कई विभाग के कर्मचारियों के अलावा विद्यार्थी शामिल थे। यहां दोपहर से ही अलग-अलग दो दर्जन घाटों पर दीपक लगाने का काम इन सबने संभाला। बाद में जब डेढ़ लाख दीप एक साथ जले तो पूरा श्रवण क्षेत्र धाम जगमग हो गया।
विज्ञापन

आयोजन में कुल 101 परिवारों ने मड़हा और बिसुही नदी के साथ संगम तट पर तमसा नदी की आरती उतारा। आयोजन में यज्ञ और कलश पूजन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर भी देर शाम तक चला। श्रवण कुमार और उनके माता-पिता की समाधि स्थल समेत पूरे क्षेत्र में रंग-बिरंगी बिजली की झालरों से की गई सजावट भी आयोजन की भव्यता को चार चांद लगा रही थी। इसे देखने के लिए आसपास के गांव से बड़ी तादाद में लोग पहुंचे।
आयोजन के दूसरे दिन रविवार को भी भव्य सजावट के साथ ही दीपोत्सव होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। अध्यक्ष अनुपम ने बताया कि अलग-अलग क्षेत्र के विशिष्ट लोगों का सम्मान भी होगा। पहले दिन कुल डेढ़ लाख दीप यहां जलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें