फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 95 शिकायतें आईं, बस सात का ही निस्तारण

Sun, 15 Dec 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
थाना समाधान दिवस में समस्या सुनते अधिकारी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल 95 शिकायतें आई। मौके पर सात का ही निस्तारण हो सका। अधिकारियों ने शेष मामलों को जल्द निस्तारित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्यामदेव द्वारा आलापुर थाने पर समाधान दिवस की अध्यक्षता की। इस दौरान चार मामले आए। इसमें दो मामले राजस्व व दो मामले पुलिस से संबंधित रहे। इसमें एक मामले का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका।
एएसपी ने जमीन सम्बंधित, आइजीआरएस व अन्य सभी माध्यमों से प्राप्त प्रार्थनापत्रों को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में दर्ज कर संयुक्त टीम द्वारा निस्तारित करने के लिए कहा। अकबरपुर काेतवाली में पांच मामले आए, जिसमें चार मामले पुलिस से जुड़े रहे। महरुआ में पांच मामले आए। इसमें किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। सबसे ज्यादा शिकायतें जहांगीरगंज थाने में आईं। यहां पर कुल 13 शिकायतों में से तीन पुलिस व 10 राजस्व के रहे। इसमें एक मामले का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें