बसखारी क्षेत्र के टांडा मार्ग स्थित फलाहारी दास आश्रम का बृहस्पतिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के सा
बसखारी (अंबेडकरनगर)। टांडा रोड स्थित फलाहारी दास आश्रम के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण कार्य का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ। शासन ने इसके लिए 99.57 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। एमएलसी हरिओम पांडेय ने आश्रम परिसर में पूजा-अर्चना के बाद शिलापट का अनावरण किया।
आश्रम लंबे समय से उपेक्षित पड़ा था। अब पर्यटन विभाग की देखरेख में इसका विकास और सुंदरीकरण होगा। कार्यक्रम की शुरुआत आश्रम के पुजारी विपिन दास उर्फ प्रवेश दास द्वारा कराई गई पूजा से हुई। एमएलसी ने कहा कि भाजपा सरकार आस्था का सम्मान करते हुए विकास कार्यों को गति दे रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली जैसी जनसुविधाओं के साथ धार्मिक स्थलों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय भाजपा नेता रुद्र प्रसाद उपाध्याय ने शासन को आश्रम की बदहाल स्थिति से अवगत कराया था। उनके आग्रह पर ही जीर्णोद्धार के लिए पहल की गई और बजट स्वीकृत हुआ।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र मोहन उर्फ संजय सिंह मौजूद रहे। उनके साथ विकास मोदनवाल, अनिरुद्ध पांडेय और विजय पांडेय भी उपस्थित थे। अनुराग पांडेय और महेंद्र जायसवाल समेत अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधान पुजारी विपिन दास उर्फ प्रवेश दास ने सभी के प्रति आभार जताया।