फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नाली विवाद में सात आरोपियों को कोर्ट ने किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नाली के विवाद में मां और बेटियों से मारपीट, गाली-गलौज व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के मामले में विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट चिंता राम की अदालत ने सात आरोपियों को विचारण के लिए तलब किया है। प्रथमदृष्टया पर्याप्त आधार मिलने पर अदालत ने राम अवतार राजभर, गीता, कविता, रामू राजभर, सुनरा देवी, रानी और सुमन के खिलाफ समन जारी किए हैं।
विज्ञापन

सभी को 28 सितंबर 2026 को अदालत में पेश होना होगा। परिवादी काशी राम के मुताबिक, 11 जनवरी 2018 को नाली के विवाद को लेकर आरोपी लाठी-डंडे लेकर उसके घर पहुंचे और पत्नी शारदा को बाल पकड़कर पीटा। शोर सुनकर बेटियां रूपम व गुड़िया बचाने पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। अदालत ने काशी राम, शारदा, रूपम, गुड़िया और चिकित्सक डॉ. अमृत प्रकाश सिंह के बयानों का अवलोकन किया। चिकित्सक ने गुड़िया के शरीर पर चोटों की पुष्टि की। इसके आधार पर अदालत ने आरोपियों को तलब करने का आदेश दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें