विद्युतनगर। नगर पालिका परिषद टांडा परिसर में समारोह पूर्वक प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 207 लाभार्थियों को घर की चाबी सौंपी गई। अधिशासी अधिकारी डॉ. आरपी श्रीवास्तव ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों के जीवन में नया परिवर्तन आएगा।
इस योजना का लाभ पात्रों को बिना भेदभाव के दिया जा रहा है। इसके लिए जांच की पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही खाते में धन दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आवास योजना में ढाई लाख रुपये तीन किस्त में दिये जाते हैं।
लाभार्थियों को आवास का समुचित लाभ मिले, इसका भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। इस मौके पर उमाशंकर सरोज, द्वारिकानाथ, राकेश कुमार गौरव, सलमान खान, इशांत पांडेय, अरशद आदि मौजूद रहे। (संवाद)