फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हनुमानगढ़ी से रामजानकी मठिया तक बदलेगी सूरत

Fri, 27 Mar 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर पालिका परिषद टांडा में वंदन योजना के तहत हनुमानगढ़ी मंदिर से रामजानकी मठिया मंदिर तक अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 111.99 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन

योजना के तहत प्रथम किस्त के रूप में 56 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। नगर क्षेत्र के इस मार्ग को धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां वर्षभर श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। ऐसे में मूलभूत सुविधाओं के विकास की लंबे समय से मांग उठ रही थी। योजना के अंतर्गत मार्ग के किनारे सड़क सुधार, प्रकाश व्यवस्था, नाली निर्माण और अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। अधिशासी अधिकारी नीरज गौतम ने बताया कि वंदन योजना के तहत स्वीकृत इस परियोजना से नगर के महत्वपूर्ण धार्मिक मार्ग का विकास होगा। जारी धनराशि के अनुरूप कार्य को गुणवत्ता के साथ कराया जाएगा। योजना के तहत सभी आवश्यक सुविधाओं को शामिल किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था मिल सके। प्रभारी ईओ नीरज गौतम ने बताया कि निर्माण के लिए प्रथम किस्त मिल गई है, जल्द ही आगे की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें