फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हादसे में आठ लोगों की मौत के आरोपी चालक को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर के अशरफपुर भुआ भट्ठे के पास तीन मई की देर रात सड़क हादसे में आठ युवाओं की मौत के मामले में कटका के चितई पट्टी निवासी चालक विशाल विश्वकर्मा को बुधवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। उधर, स्कूल बस पलटने के मामले में प्रबंधक को एआरटीओ की ओर से नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

जलालपुर इलाके के अशरफपुरभुआ वर्मा ईंट भट्ठे के पास सम्मनपुर के इटरौरा निवासी कैफी (38) की बुलेट किसी वाहन के टकराने से सड़क पर गिर गई थी। कटका के सेमरा निवासी अमित (22) अपने मित्र गौतम (22) व उत्तम (23) के अलावा, जलालपुर के पट्टी निवासी लालचंद (24), सम्मनपुर के जैनापुर निवासी आदित्य (24), उनके छोटे भाई दिव्यांशु (17), कल्याणपुर निवासी साहिल (32), इंद्रेश (30) व सिकंदरपुर निवासी राजू गुप्ता (30) उनकी मदद के लिए रुके थे। इसी दौरान जलालपुर से अकबरपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया था। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई थी। इंस्पेक्टर अजय प्रताप यादव नले बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
उधर, दूसरी ओर डायनेमिक एकेडमी ऑफ साइंस अशरफपुर मजगवां की बिना इंश्योरेंस की स्कूल बस के मंगलवार को जलालपुर के गौसपुर ककरहिया के पास अनियंत्रित होकर पलटने के मामले में नोटिस भेजा गया है। एआरटीओ सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन को नोटिस जारी कर वाहन के सभी कागज दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा स्पष्टीकरण भी मांगा गया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें