फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पूरा होगा शहर में पक्के आवास का सपना

Wed, 25 Dec 2024 08:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेढकरनगर। जिले के 284 गरीबों का पक्के आवास का सपना जल्द पूरा होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत पात्रों को दूसरी और तीसरी किस्त की दो करोड़ 12 लाख की राशि भेजी जा रही है। इसमें 70 लोगों को दूसरी तो 214 को तीसरी किस्त मिलेगी।
विज्ञापन


जिले में 2017 से चल रही प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत अब तक 20 हजार से अधिक लोगों को पक्के आवास का लाभ दिया जा चुका है। इसी क्रम में बीते दिनों उपभोग प्रमाणपत्र के सत्यापन के बाद 284 पात्रों के खाते में राशि भेजने के लिए डूडा ने शासन को पत्रावली भेज दी है। कार्यालय कर्मियों के अनुसार पहली किस्त का उपभोग कर चुके 70 पात्रों के खाते में एक करोड़ पांच लाख तो द्वितीय किस्त के उपभोग के बाद 214 पात्रों को एक करोड़ सात लाख की राशि भेजी जा रही है।

जलालपुर नगर पालिका परिक्षेत्र की मीना देवी ने बताया कि राशि मिलने के बाद उनके पक्के भवन का निर्माण पूरा हो जाएगा। लंबे समय से लोग अपने पक्के भवन में जाने की राह देख रहे हैं। उनका यह सपना पूरा होगा। टांडा नगरपालिका के प्रभाष विश्वास ने बताया कि पूर्व में जो राशि मिली थी उससे भवन का बीम स्तर तक कार्य कर लिया गया। अब दूसरी किस्त में डेढ़ लाख रुपये मिलने के बाद आगे का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन




n 308 को भेजा गया नोटिस प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत राशि लेने के बाद लंबे समय से निर्माण न कराने वाले 308 पात्रों को विभाग ने चेतावनी नोटिस भेजा है। कहा है कि अगर 10 दिन के अंदर निर्माण नहीं शुरू किया तो आरसी जारी कर दी जाएगी। डूडा कार्यालय के अनुसार अकबरपुर नगर पालिका में 51, जलालपुर में 22 ,टांडा में 89, नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में 86, इल्तिफातगंज में तीन, जहांगीरगंज में 14 व राजेसुल्तानपुर में 43 पात्रों ने लगभग दो वर्ष से राशि लेने के बाद भी अभी तक भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है। ऐसे लोगों के खिलाफ विभाग आने वाले दिनों में आरसी की कार्रवाई करेगा।



जल्द पहुंचेगी राशि

284 पात्रों के खाते में एक सप्ताह के भीतर शासन से सीधे खाते में राशि पहुंच जाने की उम्मीद है। साथ ही निर्माण कार्य शुरू न करने वाले 308 पात्रों को नोटिस भेजा गया है। -बीना सिंह, प्रभारी अधिकारी डूडा

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें