अंबेडकरनगर। युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को नरेंद्र देव इंटर कॉलेज जलालपुर में ब्लॉकस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें क्षेत्र के युवाओं ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकृष्ट कराया। 100 मीटर दौड़ में शवरेज ने बाजी मारी। वहीं गोला फेंक में अभिनव मिश्र को जीत मिली। अन्य खेलों में भी प्रतिभागियों ने दम दिखाया।
मुख्य अतिथि जलालपुर ब्लॉक प्रमुख त्रिभुवनदत्त ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कहा कि खेल संघर्ष की प्रेरणा देता है। खेल मैदान में जब उतरे तो परिणाम की चिंता किए बगैर अपना शत-प्रतिशत योगदान दें। प्रयास अच्छा होगा तो जीत भी मिलेगी। उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। सब जूनियर वर्ग के 100 मीटर दौड़ में शवरेज अव्वल रहे, जबकि पिंकू व हिमांशु को क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान मिला। जूनियर बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में तिलमोज को पहला, मोहित को दूसरा और शिवम को तीसरा स्थान मिला।
सब जूनियर गोला फेंक में अभिनव मिश्र ने जीत हासिल की। शशांक को दूसरा व कुनाल को तीसरा स्थान मिला। अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी सुनील यादव ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य लखमीचंद्र के अलावा शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।
सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।