फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में जिले को दो पुरस्कार

Sat, 20 Dec 2025 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
क्वींस कॉलेज वाराणसी में मो. आसिम को सम्मानित करते मुख्य अति​थि।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में क्वींस कॉलेज वाराणसी में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में अयोध्या मण्डल के 19 सदस्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह में जिले से जल संरक्षण उपविषय में सीनियर वर्ग से डीएवी एकेडमी टांडा के मो. आसिम के जल संरक्षण मॉडल को द्वितीय स्थान, शिक्षक संवर्ग में आरएवी पब्लिक स्कूल के अखिलेश पटेल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

दरअसल, जिले के सात बाल वैज्ञानिकों का मॉडल 53वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया। वहीं, तीन अध्यापकों के मॉडल को भी प्रदर्शित करने के लिए चुना गया था। प्रदर्शनी वाराणसी के पीएमश्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में 16 से 19 दिसंबर तक आयोजित हुई। इस प्रदर्शनी का विषय विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के स्टेम (एसटीईएम-साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एंड मैथमेटिक्स) रखा गया था।
अयोध्या मंडल के टीम प्रभारी व विज्ञान क्लब के समन्वयक निरंजन लाल ने बताया कि शिक्षक संवर्ग में सावित्री बाई फूले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुर्की बाजार से छाया देवी, मिश्री लाल आर्य कन्या से कविता वर्मा, जूनियर वर्ग में आदर्श जनता इंटर कालेज टांडा से आशुतोष, मानवी यादव, जिया शम्स, प्रियांशी जायसवाल, सीनियर वर्ग में आरएवी पब्लिक स्कूल से सत्यम वर्मा को मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न के साथ सम्मानित किया। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने सभी को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें