फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: छात्राओं व महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Sat, 20 Dec 2025 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की ओर से शनिवार को अलग-अलग क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया। गांव, कस्बों, मोहल्लों, शिक्षण संस्थानों व प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर चौपाल व भ्रमण कर महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बसखारी मिशन शक्ति टीम ने अजीज मुस्लिम गर्ल्स स्कूल बसखारी में छात्राओं व महिलाओं को वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102 समेत अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। बेवाना क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, वन स्टॉप सेंटर, आयुष्मान योजना एवं महिला शक्ति केंद्र योजना के प्रति लोगों को जागरूक किया। हंसवर में मिशन शक्ति टीम ने प्राथमिक विद्यालय मूसेपुर कला में महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। इब्राहिमपुर क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम ने छात्र-छात्राओं को गुड टच और बैड टच की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें