फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पांच जोन और 18 सेक्टर में बांटा जिला, कैमरों से होगा निगरानी

Sun, 06 Jul 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जहांगीरगंज में ताजियादारों से वार्ता करते पुलिस अ​​धिकारी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मुहर्रम की 10 तारीख रविवार को 130 स्थानों पर जुलूस का आयोजन किया जाएगा, जबकि शनिवार रात में 1272 स्थानों पर ताजिये रखे गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर जिले को जोन व सेक्टर में विभाजित किया गया है। निगरानी के लिए सीसीटीवी के साथ ड्रोन की व्यवस्था की गई है। जुलूस में नौ से 10 फीट से अधिक ऊंचाई वाले ताजियों पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जनपद को पांच जोन, 18 सेक्टर में बांटा गया है। जुलूस मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। इसके अलावा पुलिस बल के साथ होमगार्ड व पीआरडी जवानों की तैनाती भी की गई है। संवेदनशील स्थानों पर पीएसी के साथ ही पुलिस बल की तैनाती की गई है। तीन क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) भी गठित की गई हैं, जो किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई करेंगी। पतली गलियों को बंद कर जुलूस के रास्ते को व्यवस्थित कर दिया गया है ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
एसपी केशव कुमार ने बताया कि मुहर्रम की दस तारीख को सबसे अधिक जुलूस निकलेंगे, जिनकी संख्या 130 है। सभी सीओ पल-पल की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने लिया जायजा
शनिवार को एएसपी पूर्वी श्यामदेव, क्षेत्राधिकारी आलापुर प्रदीप सिंह चंदेल और थानाध्यक्ष जहांगीरगंज अजय प्रताप यादव ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र का दौरा किया। बसखारी, टांडा में भी अधिकारियों ने जायजा लिया और आयोजकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही नौ से 10 फीट से अधिक ऊंचा ताजिया न लाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें