फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 02 Sep 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 पिकअप की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, उसने हेलमेट नहीं लगाया था। उधर, अन्य हादसों में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक को ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। किसी भी घायल बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना अंतर्गत कैथोली गांव निवासी सुरेंद्र (40) पुत्र रामकुमार गुरुवार देर शाम बाइक से बसखारी बाजार से वापस अपने घर जा रहा था। बसखारी से कुछ आगे तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे सीएचसी बसखारी ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


उधर, सम्मनपुर थाना अंतर्गत जमालुद्दीनपुर गांव निवासी कृष्णकुमार (38) पुत्र विजयबहादुर शुक्रवार सुबह बाइक से सम्मनपुर जाते समय  ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया। इसी थाना क्षेत्र के सिकरोहर निवासी अनिल (62) पुत्र निर्मल शुक्रवार दोपहर घर के निकट बाइक की टक्कर से घायल हो गए।

वहीं, आजमगढ़ जनपद के फत्तेपुर गांव निवासी गुलाब (40) पुत्र रामदुलार शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय कुर्कीबाजार के निकट पिकअप की टक्कर से घायल हो गया। उधर, टांडा थाना अंतर्गत रामपुर निवासी रामसूरत (60) पुत्र फेकू गुरुवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें