फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में बिजली गिरने से किसान की मौत

Wed, 17 May 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
आकाशीय बिजली - फोटो : symbolic
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच बुधवार शाम आई आंधी के बाद गरज-चमक के साथ ही बूंदाबांदी हुई। भीटी थाना अंतर्गत रानीपुर गांव में खेत में काम करने के दौरान बिजली की चपेट में आने से एक युवा किसान की मौत हो गई। उधर, तेज आंधी के चलते जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जहां आधा दर्जन पेड़ व विद्युत खंभे गिर गए, वहीं एक दर्जन से अधिक टीन शेड उड़ गए। विद्युत खंभे गिरने से संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


इससे लगभग 20 हजार आबादी प्रभावित हुई। बुधवार दोपहर बाद से काले बादल उमड़ने-घुमड़ने लगे। इससे बढ़ते तापमान से लोगों को कुछ राहत मिली। बारिश होने की उम्मीद के बीच शाम होते-होते तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। जिले के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई।

उधर,  भीटी थाना अंतर्गत रानीपुर मोहन गांव निवासी धनराज (30) पुत्र रामसुभग खेत में प्याज की खोदाई कर रहा था। इसी बीच गरज-चमक के साथ बिजली गिर पड़ी जिसकी चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। धनराज को सीएचसी भीटी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, तेज आंधी के चलते जिले के विभिन्न क्षेत्रों में न सिर्फ पेड़ व विद्युत खंभे धराशा गिर गए बल्कि कई टीन शेड भी उड़ गए। अकबरपुर नगर के मीरानपुर में लंबू व अच्छेलाल का टीन शेड उड़ गया। भीटी क्षेत्र में रामफेर व जगन्नाथ के घर के बाहर लगा टीन शेड उड़ गया।

महरुआ-भीटी मार्ग पर दो पेड़ गिर गए। अकबरपुर-जलालपुर मार्ग, पहितीपुर मार्ग व टांडा मार्ग पर भी पेड़ गिर गए। इसके अलावा राजेसुल्तानपुर, जहांगीरगंज व भीटी तहसील क्षेत्रों में कई स्थानों पर विद्युत पोल गिरने से संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। इससे लगभग 20 हजार आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें