फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी। थाना क्षेत्र के रिउना गांव में सोमवार देर शाम घर से निकले युवक का शव संदिग्ध हालात में घर से कुछ दूरी पर स्थित बाग में पेड़ पर गमछे के सहारे लटका मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भीटी थाना क्षेत्र के रिउना गांव निवासी अंकित गौड़ (18) देर शाम घर से कुछ देर में वापस लौटने की बात कहकर बाहर निकल गया। जब काफी देर तक वह नहीं लौटा, तो घरवालों को चिंता सताने लगी। उन्होंने ग्रामीणों के साथ तलाश शुरू कर दी। इसी बीच तलाश करते परिवारीजन व ग्रामीण घर से लगभग 300 मीटर दूरी पर स्थित बाग में पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। जामुन के पेड़ पर गमछे के फंदे में अंकित का शव लटक रहा था। इससे हड़कंप मच गया। आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
इस बीच जानकारी होते ही एसओ भीटी दयाशंकर मित्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

उधर, अंकित की मौत होने से उसके दादा व दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। दादा रामचयन ने बताया कि अंकित के पैदा होने के बाद ही उसकी मां उसे छोड़कर कहीं चली गई। पिता वीरेंद्र ने दूसरा विवाह नहीं किया। लगभग आठ वर्ष पहले पिता का भी निधन हो गया था। इसके बाद अंकित का पालन पोषण वे ही कर रहे थे। अंकित की मौत से वे सभी स्तब्ध हैं। कुछ समझ में नहीं आ रहा कि यह घटना क्यों और किस हालात में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें