फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की ससुराल गए युवक का खेत में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बेवाना थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में बहन की ससुराल गए युवक का गांव के बाहर खेत में गुरुवार को सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसके गले पर पाए गए निशान के आधार पर प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा था कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। मृतक के पिता ने इस मामले में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

उदयपुर गांव के कुछ ग्रामीण सुबह गांव के बाहर खेत की तरफ गए, तो वहां खेत में युवक का शव दिखा। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। उसकी पहचान मालीपुर थाना क्षेत्र के ऊसरपुर गांव निवासी मुकेश (28) के रूप में हुई। इस बीच सूचना पर थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव के गले पर काला निशान था। ऐसे में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। हालांकि पुलिस के अनुसार शरीर पर कोई निशान नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।
युवक के पिता नरसिंह ने थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। इसमें कहा गया कि बुधवार की रात वह ऊसरपुर गांव में ही आयोजित एक त्रयोदशी कार्यक्रम में भाग लेने गया हुआ था। वहां से फोन पर बताया कि वह उदयपुर गांव में अपनी बहन से मिलने जा रहा है। सुबह वापस आएगा। इसके बाद उसका शव सुबह खेत में पड़ा मिला। उन्होंने गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है। वहीं, मुकेश की बहन मेनका का कहना है कि उसे पता ही नहीं था कि उसका भाई उससे मिलने के लिए गांव आया हुआ था। घटना को लेकर कई तरह की चर्चा की जा रही है। थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यकतानुसार केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें