फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 24 घंटे में 50 बार बंद होता क्राॅसिंग का फाटक

Sun, 11 Jan 2026 10:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर के मखदूमपुर क्रासिंग में रेलवे फाटक बंद होने के बाद लगा जाम
विज्ञापन
अंबेडकरनगर । शहर स्थित अकबरपुर स्टेशन के मखदूमपुर रेलवे क्रासिंग से गुजरती रेलवे लाइन लोगों के लिए मुशीबत बन चुकी है। 24 घंटों में 50 बार रेलवे क्रासिंग बंद होती है और लोगों को घंटों खड़े रहकर इंतजार करना पड़ता है। जब ट्रेनें गुजरती हैं, तो फाटक बंद हो जाता है और लोग जाम में फंस जाते हैं। इस मार्ग से करीब 150 गांवों के लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता हैं।
विज्ञापन

रविवार को सुबह करीब 10:20 बजे का समय था। शहर को जोड़ने वाली मखदूमपुर रेलवे क्रासिंग बंद थी। वाहनों की लंबी कतार लगी थी। लोग इंतजार में थे कि कब फाटक खुले और जाएं। सुबह 10:45 बजे इंदौर पटना एक्सप्रेस गुजरी तो राहत मिली, मगर पता चला कि अभी वंदे भारत एक्सप्रेस आएगी। जाने की जल्दी में कुछ लोग बंद फाटक के नीचे से बाइक लेकर रेलवे लाइन को पार कर रहे थे, जबकि ट्रेन किस पटरी पर कब आ जाए कोई पता नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें