फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद, वहां मौजूद एक अधेड़ अचानक जमीन पर गिरा... तोड़ दिया दम

Sun, 11 Jan 2026 10:44 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में सुबह-सुबह जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसी समय वहां मौजूद एक अधेड़ अचानक जमीन पर गिरा और दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में रविवार को जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान वहां मौजूद एक अधेड़ की मौत हो गई। हंगामे के बीच वह गिरे और फिर कभी न खड़े हो सके। घटना से गांव में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के अरिया गांव की है। गांव निवासी कृष्ण कुमार (50) मौत हुई है। बताया गया कि गांव में रामलीला की जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। रामलीला समिति जमीन को अपना बता रही थी, जबकि पैमाइश के बाद यह जमीन ओम प्रकाश और राम कुमार के नाम दर्ज बताई गई।  

ओम प्रकाश और ओमकार सुबह कुछ लोगों को लेकर मौके पर पहुंचे। वहां पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। रामलीला समिति के लोगों ने इसका विरोध किया। इसी समय वहां मौजूद कृष्ण कुमार (50) अचानक जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत ठंड या हार्ट अटैक से प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें