फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ध्वस्त बिजली आपूर्ति को लेकर सभासदों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 14 May 2025 04:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। आलापुर तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जहांगीरगंज में कई माह से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है। स्थिति यह है कि दिन में दो घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है, जबकि रात में भीषण कटौती से जनता त्रस्त है। लगातार हो रही शिकायतों के बावजूद विभाग की तरफ से कोई सुधार नहीं किया गया।
विज्ञापन




नगर पंचायत भवन के उद्घाटन अवसर पर स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर विधान परिषद सदस्य डॉ. हरिओम पांडे ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को फटकार लगाई थी, लेकिन इसके बाद भी व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। बुधवार को नगर पंचायत के सभासद बाल गोविंद तिवारी व शशिकांत दुबे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम आलापुर सुभाष सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि यदि व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने अवर अभियंता को तलब कर तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। कहा कि सुधार न होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में सभासद राजेश यादव, नरेंद्र मिश्रा, सदरे आलम, दिलीप त्रिपाठी, लिटिल तिवारी, गोलू साहू, सानू दुबे, जतिन यादव, अंशुल गौड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें