फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी सभासद व साथी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। कोतवाली क्षेत्र टांडा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी सभासद व उसके साथी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। तहरीर मिलने के बाद से ही दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में थे। बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

टांडा कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके घर के पड़ोस में सभासद मन्नू कन्नौजिया रहते हैं। करीब छह माह पहले युवती लाइट न होने पर मन्नू के घर गई। यहां मन्नू ने अपने साथी सतीश कनौजिया निवासी मुहल्ला छज्जापुर दक्षिण के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद वीडियो बनाकर कई बार ब्लैकमेल करते हुए कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती गर्भवती भी हो गई थी। बीते शनिवार को तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने सभासद व उसके साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। सोमवार को पुलिस ने पीड़िता के कलमबंद बयान दर्ज कराए। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि मंगलवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें