अंबेडकरनगर। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए सड़क सुरक्षा समितियों की बैठक में योजनाएं कई बार बनीं, लेकिन इनका क्रियान्वयन नहीं हो पाया। ऐसे में लोग रोज जाम से जूझने को मजबूर हैं। सोमवार की सुबह से ही अयोध्या मार्ग पर तहसील तिराहा से लेकर बनगांव तक जाम की स्थिति बनी हुई है। इसी तरह तहसील तिराहा से कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले मार्ग पर फ्लाईओवर से पहले एवं बस स्टैंड के बाद जाम की स्थिति बनी रही। यातायात निरीक्षक जय बहादुर यादव समेत तमाम पुलिस कर्मी सुलभ आवागमन के लिए सड़कों पर ही रहे, लेकिन इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी रही। संवाद
बॉक्स
सहालग के चलते आधी रात तक बनी रहीं समस्या
फोटो- 4, 2
रविवार को सहालग के चलते आधी रात तक अयोध्या-अकबरपुर मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। सड़क से सटकर बने घर व पटरियों तक सजी दुकानें वाहनों की रफ्तार रोक देती हैं। सोमवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा भी थी। इस वजह से तमसा मार्ग पर पड़ने वाले परीक्षा केंद्रों पर जाने वाले वाहनों की संख्या अधिक रही, जिसके चलते जाम लग गया। इसके लिए यातायात प्रभारी अपनी टीम के साथ जगह-जगह पर मुस्तैद रहे, लेकिन संख्या इतनी अधिक थी कि वाहन रेंगते रहे।
बॉक्स
फ्लाईओवर के दोनों ओर फंसे रहे वाहन
फोटो- 3
तहसील तिराहा से रोडवेज बस स्टैंड जाने वाले मार्ग पर बने फ्लाईओवर के दोनों ओर पुल के नीचे से आने वाले वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी रही। फ्लाईओवर को पार करने के लिए लोगों को 15 से 20 मिनट का इंतजार करना पड़ा। पेट्रोल पंप के निकट यातायात पुलिस के सिपाही के साथ होमगार्ड की ड्यूटी लगी थी, लेकिन फिर भी समस्या बनी रही।
बॉक्स
विकास भवन गेट पर हुआ विवाद तो फंसी रहीं एंबुलेंस
फोटो- 6
सोमवार की दोपहर करीब 12.30 बजे विकास भवन के गेट के सामने दिल्ली नंबर की एक कार में सवार लोगों को एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। करीब 15 मिनट तक दोनों रास्ते में ही गाड़ी खड़ी कर विवाद करते रहे। इसके चलते कई अधिकारियों व जिला अस्पताल से निकलीं एंबुलेंस जाम में फंस गईं। हॉर्न और सायरन का शोर गूंजता रहा, लेकिन जाम टस से मस नहीं हुआ। आखिर में राहगीरों ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
जाम से जूझता रहा जलालपुर नगर
फोटो- 5
जलालपुर। रविवार की शाम से ही रात तक तहसील के जमालपुर से मगुराडिला चौराहे तक दो किलोमीटर जाम लगा रहा। एंबुलेंस भी इस जाम में फसी रही और शादियों में जा रही बरात की गाड़ियां भी इसी जाम में फस गईं। यहां पर भी अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम लगता रहता है।
वर्जन
जल्द बैठक कर बनाई जाएगी रणनीति
अकबरपुर के अलावा कई ऐसे नगर पंचायत व नगर पालिका हैं, जहां से हाईवे गुजरे हैं। दिन में बाजार की भीड़ व बड़े वाहनों के प्रवेश से जाम लग जाता है। इन वाहनों को दिन में रोकने व यातायात कर्मियों को सक्रिय किए जाने को लेकर जल्दी ही बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी।
- श्यामदेव, एएसपी पूर्वी