फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 1.81 करोड़ रुपये से होगा चार चेकडैम का निर्माण

विज्ञापन
कटेहरी विकासखंड के श्रवण क्षेत्र धाम में तमसा नदी पर यहीं होगा चेकडैम का निर्माण।संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में जल संरक्षण को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। शासन ने तमसा, बिसुही और मझुई नदी पर चार चेकडैम के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। इन परियोजनाओं पर कुल 1 करोड़ 80 लाख 97 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य लघु सिंचाई विभाग की ओर से कराया जाएगा। इन चेकडैमों का प्रस्ताव विधान परिषद सदस्य डॉ. हरिओम पांडेय ने दिया था।
विज्ञापन


स्वीकृत परियोजनाओं के तहत कटेहरी विकासखंड के श्रवण क्षेत्र धाम में तमसा नदी पर 48.89 लाख रुपये की लागत से चेकडैम का निर्माण होगा। वहीं, कटेहरी विकासखंड के बरामदपुर जरियारी में बिसुही नदी पर 42.40 लाख रुपये की लागत से दूसरा चेकडैम बनाया जाएगा। इसी क्रम में जलालपुर विकासखंड के सुरहुरपुर गांव में मझुई नदी पर 47.88 लाख रुपये और भियांव विकासखंड के गारौपुर में मझुई नदी पर 41.80 लाख रुपये की लागत से चेकडैम निर्माण कराया जाएगा।
इन चेकडैमों के निर्माण से वर्षा जल के संरक्षण में मदद मिलेगी। बरसात के दौरान बहने वाले पानी को रोककर उसका स्थानीय स्तर पर उपयोग किया जा सकेगा। इससे भूजल स्तर को बनाए रखने में सहायता मिलने के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में सिंचाई व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। परियोजनाओं के निर्माण की जिम्मेदारी लघु सिंचाई विभाग को सौंपी गई है। विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा निर्माण

जल संरक्षण और भूजल संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इन चेकडैमों का प्रस्ताव दिया गया था। जल्द निर्माण शुरू कराया जाएगा। इससे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा जल संचयन को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

-डॉ. हरिओम पांडेय,विधान परिषद सदस्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें