फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आरक्षित कोच का जनरल डिब्बे सा हुआ हाल

विज्ञापन
अकबरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर गंगा सतलज एक्सप्रेस में स्लीपर कोच पर मौजूद भीड़।-संवा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। श्रावण मास में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। खासकर महानगरों की ओर जाने वाली ट्रेनें में लोगों को जनरल और वेटिंग टिकट लेकर यात्रा करनी पड़ रही है। जनरल टिकट लेकर यात्री स्लीपर या पार्सल यान में बैठकर यात्रा करने को मजबूर हैं। ऐसे में आरक्षित कोच का हाल जनरल डिब्बों सा हो गया है। ज्यादातर ट्रेनों में सिर्फ वेटिंग टिकट ही मिल रहा है। नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद रूट की ट्रेनें फुल हैं।
विज्ञापन

जुलाई तक ज्यादातर ट्रेनों में सिर्फ वेटिंग टिकट ही मिल रहा है। श्रावण मास के चलते लोग हरिद्वार, देवघर व वैष्णो देवी के लिए भी प्रस्थान कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस (14017) व गंगा सतलज एक्सप्रेस (13308), दून एक्सप्रेस (13010) का बुरा हाल रहा। ट्रेन पर चढ़ने के लिए मारामारी रही। जनरल टिकट लेकर यात्री स्लीपर कोच या फिर पार्सलयान में सवार हो गए। फर्श तक पैर रखने की जगह नहीं रही।
किछौछा दरगाह से वापस लौटे बिहार निवासी आशिक व वहीदा खान ने बताया कि जनरल में ज्यादा भीड़ होने के कारण नहीं चढ़ पाए। इसलिए स्लीपर में चढ़ आए हैं। देवघर जा रहे आजमगढ़ के रहने वाले मनीष पार्सल यान में बैठे थे। उनका कहना है कि जनरल कोच एकदम ठसाठस भरा है, जिस वजह से चढ़ने की हिम्मत नहीं हुई।
विज्ञापन

जुलाई तक रहेगी समस्या
स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि इस महीने धार्मिक यात्रा पर लोग जा रहे हैं। इसके चलते ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक पलटूराम का कहना है कि जुलाई तक कंफर्म टिकट मिल पाना मुश्किल है। तत्काल टिकट के लिए सुबह से लोग लाइन में लगते हैं। फिर भी नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें