फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बिन बरसे लौटे मेघ, उमस ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
अकबरपुर में आसमान में छाए बादल। संवाद 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रविवार रात और सोमवार तड़के हुई बारिश के बाद लोगों को दिनभर राहत की उम्मीद थी, लेकिन सुबह से ही मौसम ने करवट बदल ली। धूप निकलने के साथ ही उमस भरी गर्मी फिर हावी हो गई। दोपहर बाद कुछ देर तक आसमान में बादल जरूर दिखे और हल्की हवा भी चली, पर बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह की बारिश के बाद मौसम थोड़ा सुहाना जरूर हुआ, लेकिन स्कूल खुलने तक सूरज निकल आया। दोपहर में छुट्टी के समय बच्चों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। ज्यादातर छात्र-छात्राएं छाता, टोपी या गमछे से खुद को बचाते हुए घर लौटे। कई अभिभावकों ने बताया कि स्कूल से लौटने के बाद बच्चों को थकावट और चक्कर जैसे लक्षण महसूस हुए। गर्मी और उमस का असर व्यापार पर भी दिखा। मुख्य बाजारों, कस्बों और गांवों की दुकानों पर दोपहर के समय ग्राहक कम ही पहुंचे। कपड़ा, फुटवियर, जनरल स्टोर सहित अन्य खुदरा दुकानों में बिक्री प्रभावित रही।
दोपहर करीब दो बजे के बाद मौसम ने तेजी से करवट ली और काले बादल घिर आए। साथ ही तेज हवा भी चलना शुरू हो गई। दिन भर की गर्मी की बाद मौसम में आए बदलाव ने राहत की उम्मीद जगाई। इस बीच हल्की छीटें तो पड़ीं, लेकिन शाम तक बारिश न होने से लोगों को निराशा हाथ लगी। हालांकि मौसम विभाग अभी बारिश होने के आसार जता रहा है। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वातावरण में आर्द्रता 79 प्रतिशत रही, जिससे चिपचिपाहट महसूस की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें