फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दिनभर जाम से कराहा शहर, राहगीरों का छूटा पसीना

विज्ञापन
 शहर के अयोध्या मार्ग पर धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार को लगा रहा जाम। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। धनतेरस पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ ने शुक्रवार को अकबरपुर शहर की यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी। सुबह से देर शाम तक प्रमुख मार्गों पर जाम लगा रहा। तहसील तिराहे से चुंगी नाका तक करीब दो किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लगी रही। यातायात नियंत्रण के उचित इंतजाम न होने का दंश लोगों को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन


शहजादपुर बाजार और टांडा मार्ग पर भी दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। बाजार में खरीदारों की भीड़, सड़क किनारे खड़े वाहन, ई-रिक्शा और ठेलों के कारण आवागमन प्रभावित हुआ। जाम में दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों के साथ राहगीर, स्कूली बच्चे और बुजुर्ग भी फंसे रहे। जरूरी काम से बाजार, अस्पताल और कार्यालय जाने वालों को सबसे अधिक परेशानी हुई।
राबी बहाउद्दीनपुर निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि खरीदारी के लिए बाजार जाते समय वह करीब एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। बसखारी निवासी अवधेश को पत्नी के साथ लौटते समय टांडा मार्ग पर एक घंटे से अधिक इंतजार करना पड़ा। यातायात निरीक्षक जेबी यादव ने बताया कि भीड़ का दबाव अधिक होने से जाम लगा। यातायात व्यवस्था सुचारु कराने के लिए पूरे दिन पुलिसकर्मी तैनात रहे। इसके बावजूद रुक-रुककर जाम लगता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें