फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मुख्यमंत्री अंबेडकरनगर में देंगे 489 करोड़ की सौगात

विज्ञापन
गोविंद साहब में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के तैयार हो रहा पंडाल। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 अगस्त को बाबा गोविंद साहब की तपोस्थली पर आएंगे। वह आलापुर और जलालपुर विधान सभा क्षेत्रों को विकास की बड़ी सौगात देंगे। करीब 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


यह दौरा धार्मिक आस्था के साथ विकास और जनकल्याण का भी बड़ा मंच बनेगा। विकास के पथ पर अग्रसर अंबेडकरनगर में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला प्रशासन ने कुल 125 कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करने की कार्ययोजना तैयार की है। इनमें 105 कार्यों का लोकार्पण होगा, जिनकी लागत करीब 384 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही 20 कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। इन शिलान्यास कार्यों की कुल लागत 105 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री भविष्य का रोडमैप भी तैयार करेंगे। कार्यक्रम में जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व प्रमाणपत्र भी मिलेंगे।
शिलान्यास में बिजली विभाग की परियोजनाओं की लागत सबसे अधिक है। टाउन इंफ्रास्ट्रक्चर, कारोबार योजना व स्मार्ट मीटरिंग की करीब 67 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शामिल हैं। आलापुर व जलालपुर क्षेत्र में नए ट्रांसफार्मर और पावर सब-स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। पुरानी और जर्जर एबीसी केबल्स को बदला जाएगा। इससे फॉल्ट और बिजली चोरी कम करने में मदद मिलेगी। स्मार्ट मीटरिंग और आईटी इनेबलमेंट से हानियां कम होंगी। इसके लिए फीडर डेटा की ऑनलाइन मॉनिटरिंग होगी और स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के करीब 26 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, डेमो चेक, स्वीकृति पत्र और चाबियां देंगे। इनमें दिव्यांग और स्वास्थ्य विभाग के लाभार्थी बच्चे शामिल हैं, जिनकी सर्जरी या गंभीर बीमारियों का इलाज हुआ है। पीएम आवास, मुख्यमंत्री आवास योजना, सीएम युवा उद्यमी, ओडीओपी, एनआरएलएम जैसी योजनाएं भी इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन


तैयार हो रही रूपरेखा
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास की रूपरेखा तैयार की जा रही है। विभिन्न योजनाओं में पात्रों का चयन कर लिया गया है, जिन्हें मंच पर स्वीकृति पत्र, डेमो चेक इत्यादि दिए जाएंगे।
विज्ञापन

- ईशा प्रिया, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें