फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली का आरोप

Sat, 02 Apr 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
लेखपाल की मनमानी से नाराज जलालपुर तहसील क्षेत्र के ताजूपुर गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि शासन स्तर से सूखा राहत की जो धनराशि किसानों को देने के लिए आयी, उसके वितरण के लिए लेखपाल द्वारा अवैध वसूली की जा रही है।
विज्ञापन


किसानों से 100-100 रुपए की मांग की जा रही है। न देने पर चेक नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, और मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे ताजूपुर के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।

ग्राम प्रधान रामसरन राजभर व क्षेत्र पंचायत सदस्य जोखनराम यादव के नेतृत्व में आए ग्रामीणों ने गांव में तैनात लेखपाल के विरुद्घ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों के मुताबिक गत 31 मार्च को प्राथमिक पाठशाला ताजूपुर में ग्रामीणों को बुलाया गया था।
विज्ञापन


वहां किसानों के बीच सूखा राहत का चेक बटना था। आरोप है कि चेक के लिए किसानों से 100-100 रुपए की मांग की जाने लगी। किसानों ने जब विरोध किया तो चेक देने से ही इनकार कर दिया गया।

साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्य जोखनराम ने जब अवैध उगाही को लेकर अधिकारियों से शिकायत की बात कही तो उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने की भी धमकी दी गई। ग्रामीणों ने प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, और त्वरित कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर नीलम यादव, हरीराम, उमापति, उदयभान, राजेश कुमार, रवींद्र कुमार, श्रवण, सूबेदार, अनिल कुमार, अशोक व लालता प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें