फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: विवाद को लेकर अध्यक्ष ने हटाया अपना प्रतिनिधि

Sat, 07 Dec 2024 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। अधिशासी अधिकारी की पिटाई व विवाद के बाद अब नगर पंचायत जहांगीरगंज की अध्यक्ष सुनीता ने अपने प्रतिनिधि को हटा दिया है। उन्होंने शुक्रवार को अधिकारियों को पत्र देकर इस संबंध में जानकारी दी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि रहे सुनील मौर्य व अधिशासी अधिकारी विनय द्विवेदी के बीच बीते दिनों विवाद हो गया था। ईओ ने सुनील व उनके एक सहयोगी हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ केस दर्ज करा दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार भी किया था। उसी समय नगर पंचायत अध्यक्ष ने संकेत दिए थे कि वह जल्द ही अपने प्रतिनिधि को हटा देंगी। अब शुक्रवार को अध्यक्ष ने ईओ के साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को पत्र देकर कहा कि उनका अब कोई प्रतिनिधि नहीं है। सारे काम वह देखेंगी। शुक्रवार को अध्यक्ष नगर पंचायत कार्यालय पहुंचीं। जहां उन्होंने ईओ व थाना प्रभारी अजय यादव सहित कई सभासदों से मुलाकात की। कहा कि नगर पंचायत में अब तेजी से विकास कार्यों से आगे बढ़ाया जाएगा। इसमें सभासदों का सहयोग शामिल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें