अकबरपुर के प्लेटफार्म एक पर ट्रेन के इंतजार में बैठे नवविवाहित सरोजा व शाका।
अंबेडकरनगर। कोहरे के कारण 28 फरवरी तक अप एंड डाउन की बहराइच-वाराणसी इंटरसिटी ट्रेन संख्या 14213 व 14214 को निरस्त कर दिया गया है।
सोमवार को प्लेटफार्म नंबर एक पर दोपहर 12:00 बजे नवविवाहित शाका व सरोजा मिले, जो बहाराइच इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे। बसखारी से शादी करके स्टेशन पहुंचे थे और यहां से गोंडा जाना था, लेकिन ट्रेन कैंसिल होने की जानकारी के बाद दूसरी ट्रेन से जाने के लिए इंतजार करते रहे।
शाका के साथी राजेश ने बताया कि गाड़ी का खर्चा ज्यादा होने के कारण ट्रेन से आने का फैसला लिया थी। ट्रेन कैंसिल होने से अब दूसरी ट्रेन या फिर दूसरे साधन से जाना पड़ेगा। वहीं ट्रेन नंबर 14853 मरुधर एक्सप्रेस साढ़े चार घंटा, ट्रेन नंबर 15743 फरक्का एक्सप्रेस ढाई घंटा, ट्रेन नंबर 13009 दून एक्सप्रेस 45 मिनट, ट्रेन नंबर 13307 गंगा सतलज एक्सप्रेस 40 मिनट, ट्रेन नंबर 13308 गंगा सतलज एक्सप्रेस 50 मिनट तक इंतजार कराया। बहराइच-वाराणसी इंटरसिटी ट्रेन निरस्त होने पर रेलवे ने टिकटों की बुकिंग भी रद्द कर दी है।