फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के आरोपी का शव फंदे से लटका मिला

Thu, 12 Jun 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
मृतक अजय पांडेय के घर के बाहर रोते बिलखते परिजन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के जगदीशपुर इमलिया गांव में बुधवार सुबह बाग में अपनी बहन की ननद का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के आरोपी युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से लटकता मिला। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचीं मृतक की मां ने अपने दामाद समेत पांच लोगों पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियाें की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

जहांगीरगंज के सेमरा मानापुर निवासी अजय पांडेय (25) दिल्ली में पीओपी का काम करता था। उसका राजेसुल्तानपुर क्षेत्र की एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो उनकी सगी बहन की ननद थी। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले करीब दो वर्षों से एक दूसरे के संपर्क में थे।
बीते 18 मई को अंजय पांडेय ने अपनी महिला मित्र का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया था। इसके बाद महिला की शिकायत पर राजेसुल्तानपुर पुलिस ने केस दर्ज किया था। सोमवार को युवक अजय पांडेय अपनी अग्रिम जमानत कराने के लिए अंबेडकरनगर आया हुआ था। वह पहले विमावल गांव में अपने मित्र के घर गया। मंगलवार को जमानत न हो पाने पर वह आलापुर के बाथनपुर में अपने रिश्तेदार के घर चला गया था।
विज्ञापन

यहां से किसी का फोन आने पर वह घर से निकलकर रामनगर बाजार गया था, इसके बाद से वह लापता हो गया था। बुधवार को उसका शव राजेसुल्तानपुर के जगदीशपुर इमलिया गांव में कपड़े के फंदे से आम के पेड़ से लटकता मिला। सीओ आरबी सिंह व थाना प्रभारी विजय तिवारी ने घटनास्थल पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मां कुमकुम पांडेय ने जहांगीरगंज के उझरनपुर निवासी अपने दामाद अंकित दूबे, राजेसुल्तानपुर के जगदीशपुर इमलिया निवासी महिला के पति संतोष पांडेय के अलावा विकास, सोनी, जेलर व दो अज्ञात के खिलाफ अपहरण कर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर लिया।

बहन को भेजा था ऑडियो मैसेज
लापता होने के बाद रात करीब सवा 12 बजे अजय पांडेय ने एक ऑडियो मैसेज अपनी बहन रागिनी निवासी अयोध्या को वॉट्सएप पर भेजा था। इसमें अजय ने बताया था कि उसका रामनगर बाजार से अपहरण कर लिया गया है और अंकित, संतोष, विकास उसकी हत्या करने जा रहे हैं। उसने मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन बहन ने सुबह करीब सवा चार बजे मैसेज देखा, जिसके बाद परिवार के लोगों को सूचना दी थी।

मृतक अजय पांडेय की मां की तहरीर पर पांच नामजद समेत दो अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। अपराधियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

- श्यामदेव, एएसपी पूर्वी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें