फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नहर में डूबे युवक का शव बरामद, बिजली विभाग की लापरवाही उजागर

Fri, 03 Jan 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जलालपुर के कासिमपुर कर्बला में शव मिलने के बाद घटनास्थल पर मौजूद भीड़।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर के कासिमपुर कर्बला के निकट बृहस्पतिवार को एचटी लाइन की चपेट में आने से नहर में डूबे युवक का शव शुक्रवार सुबह स्थानीय गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीण हादसे के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन

नागार्जुना कंस्ट्रक्शन कंपनी के मजदूर दो जनवरी को सुबह 11 बजे जलालपुर से ट्रैक्टर ट्राॅली से कासिमपुर कर्बला उपकेंद्र जा रहे थे। चालक ट्रैक्टर ट्राॅली शारदा सहायक नगर की पुलिया पर खड़ी करके चाय पीने चला गया। उस वक्त ट्राॅली पर मुरादाबाद जनपद के शैलेंंद्रयार डिलारी, विकास, पप्पू समेत आठ लोग बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तभी ऊपर से गुजरा हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर विकास के सिर पर गिर गया था। विकास ने करंट से बचने के लिए नहर में छलांग लगा दी थी। उसे नहर से निकालने के लिए गोताखोरों को बुलाया गया था। देर शाम तक खोजबीन के बाद भी विकास का पता नहीं चल पाया था। शुक्रवार सुबह स्थानीय गोताखोरों ने फिर तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद नहर से शव बरामद कर लिया गया।
जर्जर तार बदल देते तो बच सकती थी विकास की जान
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली का तार जर्जर था। तार से आए दिन स्पार्किंग होती थी। इसकी जानकारी कई बार स्थानीय बिजली कर्मियों के साथ ही अधिकारियों को दी, लेकिन किसी ने तार बदलवाने की जहमत नहीं उठाई। तार को पूर्व में ही बदल दिया गया होता तो विकास की जान बच सकती थी।
विज्ञापन



भाई-बहन को बनाना चाहता था अफसर
घटनास्थल पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि मृतक विकास घर में अकेला कमाने वाला था। उसका एक छोटा भाई विक्की कक्षा सात में और बहन राधिका कक्षा आठ में पढ़ती है। पिता बनवीर मजदूरी करते हैं। वह अपने भाई व बहन कोे बड़ा अधिकारी बनाने का सपना संजोए था। इसीलिए वह दिनरात मेहनत कर उनकी पढ़ाई के लिए पैसे जोड़ रहा था। वह जल्द ही छुट्टी लेकर घर जाने वाला था, लेकिन विधि के विधान को कुछ और ही मंजूर था।
जांच करने आएगी टीम

बिजली का तार जर्जर होने की शिकायत नहीं मिली है। तार टूटने के कारणों की जांच कराई जाएगी। विद्युत निदेशालय को इसकी सूचना दे दी गई है। जल्द ही वहां से टीम जांच करने आएगी। -संजय कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें