फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: महिला प्रधान से अभद्रता, केस दर्ज

Fri, 03 Jan 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मधवापुर गांव में तीन दिन पूर्व गांव में ही जमीन विवाद के मामले में फैसला करने के लिए गई महिला प्रधान से कुछ लोगों ने अभद्रता की। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर किया है।
विज्ञापन

मधवापुर निवासी व गांव की प्रधान इंद्रावती देवी के मुताबिक बुधवार शाम गांव के ही संजय अपनी भूमि पर निर्माण कर रहे थे। निर्माण को लेकर कुछ विवाद हुआ था। मामले के निस्तारण के लिए उन्हें बुलाया गया था। मामले में किसी बात को लेकर बात बिगड़ गई। आरोप है कि मयंक सिंह व अज्ञात चार लोगों प्रधान से अभद्रता की। 112 नंबर को फोन किया गया तो मामला शांत हो गया। उसी दिन शाम को वह बाजार गई थी। इस दौरान एक बार फिर युवकों ने उनके साथ अभद्रता की। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें