फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मंदिर की छत पर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Fri, 24 Jan 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंंबेडकरनगर। टांडा कोतवाली क्षेत्र के चकसंसारीपुर गांव निवासी राहुल वर्मा (25) का शव शुक्रवार को मंदिर की छत पर मिलने से सनसनी फैल गई। राहुल की पीठ पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। राहुल प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। 21 फरवरी को राहुल की बहन की शादी है।
विज्ञापन

चकसंसारीपुर गांव के परशुराम वर्मा के पुत्र राहुल बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे काम के सिलसिले में बाहर निकले थे। परिजनों ने बताया कि रात करीब आठ बजे राहुल ने चचेरे भाई शरद को फोन कर बताया कि वह गांव से डेढ़ किमी दूर स्थित मंदिर की छत पर है। उसे गंभीर चोटें आई हैं। परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक राहुल की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच के बाद राहुल का शव कब्जे में ले लिया। राहुल के मामा अंजनी कुमार वर्मा ने बताया कि जिस तरह भांजे की पीठ पर गंभीर चोट के निशान हैं, उससे जाहिर है कि राहुल की हत्या की गई है। हत्यारोपियों ने बाइक का हैंडिल भी अंदर की तरफ मोड़ दिया था। पुलिस को हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई करनी चाहिए।
बहन की शादी की खुशियों से पहले मिला गम
राहुल की बहन निशा की 21 फरवरी को शादी है। बहन की शादी की खुशियों के पहले ही परिवार को राहुल की मौत का गम मिल गया। राहुल के परिवार में पिता के अलावा मां किस्मता देवी, बड़ा भाई मुकेश और बहन निशा हैं। बड़े भाई की शादी हो चुकी है। वह गुजरात में प्राइवेट नौकरी करते हैं। राहुल की शादी नहीं हुई थी। बेटे की मौत से मां बेहाल थी। बहन कह रही थी कि भइया तुम कहां चले गए। परिजनों के अलावा ग्रामीण भी इस घटना से सकते में हैं।
विज्ञापन

वनरोज से टकराने के चलते मौत की बात सामने आई : एएसपी
अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) विशाल पांडेय के मुताबिक प्रथमदृष्टया जांच में वनरोज से टकराने के चलते युवक की मौत की बात सामने आई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर प्रकरण में कार्रवाई कराई जाएगी।

पुत्र के बाद सड़क हादसे में घायल पिता की भी मौत

जलालपुर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर भुआ निवासी उदयराज (80) की राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दपुर में शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार रात नवानगर में हुए सड़क हादसे में मृतक के बेटे राम भजन (55) की पहले ही मौत हो गई थी।

अशरफपुर भुआ के रामभजन बृहस्पतिवार को अपने वृद्ध पिता उदयराज को ठेले से लेकर निजी अस्पताल इलाज कराने जा रहे थे। नवानगर गांव के मोड़ के पास अकबरपुर से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने सामने से ठेले में टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों घायल हो गए थे। सीएचसी नगरपुर में डॉक्टर ने राम भजन को मृत घोषित कर दिया था। उदयराज की हालत गंभीर देख उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया था। मृतक रामभजन चार भाइयों सत्यराम, पतिराम, रतिराम में सबसे बड़े थे। जलालपुर कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें