फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, 16 दिन बाद होनी थी शादी

Tue, 20 May 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अजीत कुमार (फाइल फोटो)
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। मालपुर क्षेत्र के खड़वा गांव के रेलवे ट्रैक पर मंगलवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक के परिजनों को स्थानीय ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी दी। शादी के 16 दिन पहले युवक की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मालीपुर के कजरीनंदापुर निवासी अजीत कुमार (23) मजदूरी करते थे। सोमवार की रात खाना खाने के बाद घर के बाहर चारपाई पर सो गए थे। मंगलवार की सुबह वह घर से गायब थे। कुछ देर बाद परिजनों को जानकारी मिली कि घर से करीब 600 मीटर दूर अजीत का शव खड़वा गांव के रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में पड़ा है। खेत में काम करने जा रहे कुछ ग्रामीणों ने पहचान कर परिवार के लोगों को सूचना दी थी।
जलालपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। अजीत पांच भाइयों में चौथे स्थान पर था। बड़ा भाई पंकज है। इनके अलावा अमित, सुरजीत और हरजीत हैं। बहन का विवाह हो चुका है। वह अपने मायके में रहती है। मृतक के पिता संतराम और मां हेमलता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगे हैं। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
मातम में बदलीं शादी की खुशियां

मृतक के भाई पंकज ने बताया कि अजीत का विवाह छह जून को बसखारी के एक गांव में होना तय था। शादी के लिए टेंट, हलवाई, डीजे और बरात के लिए गाड़ियोंं की बुकिंग हो चुकी थी। पूरा परिवार अन्य तैयारियों में जुटा था। किसी को यह नहीं पता था कि शादी की खुशियां मातम में बदल जाएंगी। पंकज के मुताबिक कई माह से उनके भाई की दिमागी हालत ठीक नहीं चल रही थी। वह रात में सभी के साथ लेटे थे। कब उठकर चले गए किसी को कोई खबर नहीं लगी। इस पूरे घटनाक्रम से दो परिवारों में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें