बसखारी (अंबेडकरनगर)। बसखारी क्षेत्र के मसड़ा मोहनपुर ग्राम पंचायत स्थित कमलहियां बाग में शुक्रवार सुबह चंदौली के गौतम पाल का शव पेड़ से बेल्ट के सहारे लटकता मिला।
श्ग्राम प्रधान दुर्गविजय सिंह ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दरोगा ओमकार पटेल ने पुलिस बल के साथ शव को नीचे उतरवाया। कन्हैया पाल नामक युवक ने मृतक की पहचान अपने छोटे भाई गौतम पाल (24) निवासी सराय रसूलपुर थाना बलुआ, जनपद चंदौली के रूप में की। परिवार के अनुसार मृतक गौतम पाल मानसिक रूप से विक्षिप्त था और कुछ दिन पूर्व दरगाह में इलाज के लिए लाया गया था। (संवाद)