फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जर्जर मकान में रस्सी से लटकता मिला युवक का शव

Thu, 28 Nov 2024 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
प्रभात कुमार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र हंसवर के लखनपुर गांव स्थित जर्जर पड़े मकान में एक युवक का शव रस्सी के सहारे छत से लटका मिला। उसकी जेब से दो आधार कार्ड बरामद हुए। इसमें एक युवती का आधार कार्ड है। जबकि दूसरा आधार कार्ड उस युवती के अपहरण में जेल भेजे गए आरोपी का मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम कुछ ग्रामीण लखनपुर गांव स्थित क्षतिग्रस्त मकान की तरफ से गुजरे, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। वहां रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटक रहा था। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। पहचान थाना क्षेत्र हंसवर के महमूदपुर गांव निवासी प्रभात कुमार (19) के रूप में हुई।
इसी बीच जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को परिजनों की मदद से नीचे उतारा। तलाशी लेने पर उसकी जेब से दो आधार कार्ड बरामद हुए। एक कार्ड युवती का था, जबकि दूसरा आधार कार्ड महमूदपुर गांव निवासी करीम का था। बताया जाता है कि जिस युवती का आधार कार्ड मिला है, उसी के अपहरण के आरोप में करीम एक सप्ताह पहले ही जेल भेजा जा चुका है। अब इन दोनों आधार कार्ड से प्रभात का क्या संबंध था, इसे लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसओ संजय पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जा रही है।

गम में डूबा शादी का माहौल

बुधवार को युवक के चाचा की पुत्री का विवाह था। घर में खुशियों का माहौल था। वैवाहिक गीत बज रहे थे। बरात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच प्रभात के शव मिलने की सूचना पहुंची। इससे विवाह की सभी खुशियां गम में बदल गईं। रोना-पीटना मच गया। बरात तो आई, लेकिन वह खुशियां नहीं थीं, जो कुछ समय पहले तक थी। सादे माहौल में विवाह की सभी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद गमगीन माहौल में कन्या की विदाई कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें