फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 2976 किसानों का खरीदा गया डेढ़ लाख क्विंटल धान

Thu, 28 Nov 2024 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर नवीन मंडी स्थित क्रय केंद्र पर धान खरीद करते कर्मचारी। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में धान की खरीद रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। लगभग एक माह का समय बीतने को है। अब तक 2976 किसानों के लगभग डेढ़ लाख क्विंटल धान की खरीद हो सकी है। पीसीयू के एक क्रय केंद्र ने अभी तक खरीद का कार्य ही चालू नहीं किया है।
विज्ञापन

एक नवंबर से शुरू हुई धान की खरीद के लिए छह एजेंसी के 88 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। एक माह का समय बीतने जा रहा है लेकिन अभी तक मात्र 2976 किसानों के उपज की खरीद हो सकी है। विभाग के आकड़ों के अनुसार खाद्य विभाग ने 29 क्रय केंद्र पर 1276 किसानों का 67 हजार 300 क्विंटल, पीसीएफ ने 32 क्रय केंद्र पर 943 किसानों का 47 हजार 80 क्विंटल धान की खरीद हुई। यूपीएसएस के सात 14 क्रय केंद्र पर 140 किसानों का सात हजार 70 क्विंटल, पीसीयू के 14 क्रय केंद्र पर 364 किसानों का 16 हजार 550 क्विंटल, मंडी समिति के दो क्रय केंद्र पर 115 किसानों का पांच हजार 340 क्विंटल व भारतीय खाद्य निगम के तीन क्रय केंद्र पर 138 किसानों का 6 हजार 940 क्विंटल धान की खरीद का कार्य किया गया है। यह कुल लक्ष्य 13 लाख 60 हजार क्विंटल की तुलना में महज 11 प्रतिशत है। खरीद की गति धीमी होने के चलते किसानों को क्रय केंद्रों पर दो से तीन दिन तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
सत्यापन के लिए कार्यालयों का चक्कर काट रहे किसान
धान की बिक्री के लिए 5842 किसान ऐसे है जिन्होंने धान की बिक्री के लिए ऑनलाइन पंजीकरण तो करा दिया है। लेकिन अभी तक सत्यापन के आवेदन लंबित है। विभाग के आंकड़े के अनुसार टांडा में 1836, आलापुर में 471, जलालपुर में 1054, अकबरपुर में 2258 व भीटी में 233 किसानों का सत्यापन नहीं हो सका है। अकबरपुर के किसान प्रदीप ने बताया कि 15 दिन पूर्व वह धान की बिक्री के लिए सारे पेपर को आनलाइन करवाए थे लेकिन अभी तक सत्यापन नहीं हो सका है।
विज्ञापन

धान खरीद में आएगी तेजी
धान की खरीद में अब प्रतिदिन तेजी आएगी। कारण यह कि अब किसान अपनी उपज को लेकर केंद्रों पर आना शुरू कर दिए हैं। धान की ढुलाई का कार्य भी तेजी से चल रहा है। दिसंबर माह में खरीद में तेजी आएगी। -संतोष कुमार द्विवेदी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें