फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रस्सी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Sat, 22 Mar 2025 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी भीटी (अंबेडकरनगर)। भीटी के बेलागांव में शनिवार की दोपहर बाद एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से रस्सी के फंदे से लटकता मिला। शव लटकता देख हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की मां ने अयोध्या जिले के कुछ लोगों पर बेटे की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रामपुर गिरंट निवासी रामकृष्ण का बेटा अरुण (22) मुंबई में मिठाई बनाने का काम करता था। एक माह पूर्व वहां से लौटा था। बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे वह घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसके दोस्तों व रिश्तेदारों से फोन पर जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार की दोपहर बाद युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से रस्सी के फंदे से लटकता मिला। शव दो दिन पुराना होने की बात भी सामने आ रही है।
प्रधान की सूचना पर परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। बेटे का शव देख परिजन चीख पड़े। मृतक के छोटे भाई मोहित, रोहित, अर्जुन, विक्रम और छोटी बहन रुचि रो-रोकर बेहाल हैं। अचानक अरुण की मौत होने से गांव में मातम छा गया। थाना प्रभारी अमित पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। हत्या का आरोप लगाने की कोई तहरीर परिजनों ने नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें