फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अपनी जिम्मेदारी पर आएं अकबरपुर रेलवे स्टेशन

Sat, 22 Mar 2025 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर रेलवे स्टेशन में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कक्ष में सो रहा कर्मचारी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अगर आप अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर आ रहे हैं तो अपनी जिम्मेदारी पर आएं। यहां न तो ट्रेनों के संचालन की सटीक जानकारी मिलेगी और न ही पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं। मुख्य मार्ग पर दुकानों और खाद्य सामग्री के काउंटर लगे होने से भीड़ व जाम की स्थिति बनी रहती है। ट्रेन आने के समय पर वाहनों का जमावड़ा लग जाता है। बेतरतीब ढंग से खड़े होने वाले ऑटो और ई-रिक्शा की वजह से यात्रियों का निकलना मुश्किल हो जाता है। रेलवे स्टेशन पर सूचनाएं मिलना भी मुश्किल हो रही हैं। निर्माण कार्य सुस्त होने की वजह से यात्रियों को जमीन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। शनिवार को अमर उजाला टीम की पड़ताल में कई अव्यस्थाएं नजर आईं।
विज्ञापन

केस-01
सोता मिला कर्मचारी

फोटो-13

दोपहर 1.10 बजे रेलवे में ट्रेनों के सुरक्षित और कुशल संचालन के लिए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कक्ष में कर्मचारी गहरी नींद में सोते मिले। ड्यूटी के समय सोने से रोकने के लिए काेई अन्य कर्मचारी मौजूद नहीं था।

केस-02
खराब बोर्ड, पानी भी नहीं

फोटो-14,15
प्लेटफार्म नंबर दो पर कोच संख्या प्रदर्शित करने का इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड और ट्रेन इंडीकेशन बोर्ड खराब पड़े हैं। कई महीनों से स्थिति जस की तस बनी हुई है। बिहार जाने वाले यात्री जगप्रसाद दूसरे लोगों से कोच की स्थिति पूछते नजर आए। पीने के पानी के लिए यात्रियों को बोतल का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


केस-03
पूछताछ काउंटर खाली
फोटो-16
पूछताछ काउंटर पर यात्रियों को ट्रेनों के बारे में जानकारी देने के लिए एक कर्मचारी तैनात होता है, लेकिन वहां पर कोई भी कर्मचारी तैनात नहीं था। यात्री जानकारी के लिए इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


वर्जन
स्टेशन में निर्माण कार्य होने की वजह से यात्रियों को दिक्कतें हो रहीं हैं। इसके पूर्ण होने के बाद व्यवस्थाएं सुचारू रूप से शुरू की जाएंगी।
- विनोद कुमार, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें