फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सरयू में डूबे कांवड़िये का शव टांडा में मिला

Wed, 23 Jul 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कांवड़ यात्रा पर अयोध्या गए संतकबीरनगर निवासी युवक शिवम वर्मा का शव तीन दिन बाद बुधवार सुबह टांडा के फूलपुर घाट पर बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

19 वर्षीय शिवम वर्मा, निवासी बड़गांव, थाना खलीलाबाद (संतकबीरनगर) 20 जुलाई को अपने पांच साथियों के साथ कांवड़ यात्रा पर निकला था। उसी रात करीब 12:30 बजे वह नया घाट पर स्नान करते समय फिसलकर सरयू नदी में डूब गया। गोताखोरों की तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका था। बुधवार सुबह करीब 8 बजे टांडा क्षेत्र के फूलपुर घाट पर ग्रामीणों ने नदी किनारे एक शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टांडा कोतवाली पुलिस ने शव की पहचान कराई। इंस्पेक्टर दीपक रघुवंशी ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के पिता राजेश वर्मा स्थानीय बाजार में आभूषण व्यवसायी हैं, जबकि मां पिंकी देवी गृहिणी हैं। घटना के बाद परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें