फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हर दिन एक गांव में पहुंचेंगे एसडीएम, सुलझाएंगे शिकायतें

Wed, 23 Jul 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि विवाद, तालाबों और सार्वजनिक रास्तों पर कब्जा, दबंगई और अन्य समस्याओं को लेकर अब प्रशासन सख्त रुख अपनाने जा रहा है। एसडीएम राहुल गुप्ता ने अभियान चलाकर हर दिन एक गांव में जाकर लोगों की शिकायतें मौके पर सुनने और तत्काल निस्तारण करने की पहल शुरू की है।
विज्ञापन

जलालपुर ब्लॉक की 115 और भियांव ब्लॉक की 83 ग्राम सभाओं में लगातार जमीन कब्जा, नाली-खड़ंजा विवाद और सरकारी योजनाओं में अनियमितता की शिकायतें मिल रही हैं। इन समस्याओं को जड़ से खत्म करने के लिए प्रशासन अब गांव-गांव जाकर समाधान करेगा। एसडीएम राहुल गुप्ता ने बताया कि वे स्वयं सुबह गांवों में पहुंचकर जांच करेंगे और हल्का लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार व नायब तहसीलदार की उपस्थिति में मौके पर ही कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस प्रयास है। एसडीएम ने कहा कि ग्रामीणों को बार-बार तहसील आने की जरूरत न पड़े। इसके लिए प्रशासन खुद उनके दरवाजे तक जाएगा। इससे एक ओर जहां लोगों की शिकायतों का शीघ्र समाधान होगा। वहीं तहसील में लंबित मामलों की संख्या में भी कमी आएगी।
विज्ञापन

इन समस्याओं पर रहेगा विशेष फोकस
किसान सम्मान निधि और फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ी शिकायतें
राशन कार्ड में त्रुटियां
आबादी भूमि और चकमार्गों पर अवैध कब्जा
तालाबों और सार्वजनिक संपत्तियों पर अतिक्रमण
भूमि बंटवारे और पैमाइश में अनियमितता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें